इटारसी स्थित विधायक कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे क्षेत्र से आए नागरिकों से विधायक ने सौजन्य मुलाकात कर जनसंवाद किया इस अवसर पर सभी से क्षेत्र के विभिन्न विषयों, जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि नागरिकों द्वारा बताए गए विषयों को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।