बरियातु: कार्तिक उरांव जयंती पर बारिखाप ग्राम में जतरा मेला का आयोजन
बुधवार दोपहर 1 बजे से संध्या 6 बजे तक बारियातू साल्वे पंचायत के बारिखाप ग्राम स्थित सांस्कृतिक कला मैदान में हर्षोल्लास के साथ बाबा कार्तिक उराँव जयंती सह जतरा मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन केंद्रीय सरना समिति महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा भगत,आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा,समिति अध्यक्ष फुलचंद तिर्की,रांची सरना समिति अध्यक्ष अमर तिर्की आदि ने कियाl