चायल: लोधऊर गांव में बेटे का नाम मुकदमे से निकलवाने के नाम पर 19 हजार ठगने का आरोप, क्षेत्राधिकारी ने पीड़ित को आश्वासन दिया
जनपद कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधउर गांव निवासी मोहम्मद इम्तियाज अहमद ने सोमवार शाम पाँच बजे गांव के एक व्यक्ति पर ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उनके बेटे का नाम मुकदमे से निकलवाने के नाम पर 19 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा।