चूरू: सादुलपुर रेलवे स्टेशन पर 63 वर्षीय बुजुर्ग केले के छिलके से फिसलकर गिरे, गंभीर हालत में चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Aug 3, 2025 चूरू जिले के सादुलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को एक लापरवाही 63 वर्षीय बुजुर्ग पर भारी पड़ गई। स्टेशन की सीढ़ियों के पास पड़े केले के छिलके से फिसलकर एक 63 वर्षीय बुजुर्ग नीचे गिर पड़ा, जिससे उसके सिर, चहेरे व शरीर में गंभीर चोटें आईं है। घायल व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी फूल सिंह सैनी के रूप में हुई है।