पूर्णागिरि: टनकपुर में मोहर्रम के अवसर पर रेलवे एरिया से निकाला गया ताजिये का जुलूस, पूरे नगर में घुमाने के बाद पहुंचा कर्बला
बुधवार को मोहर्रम के अवसर पर ताजिये का जुलूस नगर के रेलवे वार्ड संख्या चार और वार्ड नं 3 से शुरू किया गया । जुलूस बस स्टेशन मार्ग से राजा राम चौक, चड्डा चौराहा, मजदूर चौक, तुलसी राम चौक, किदवई मार्ग, मस्जिद मार्ग होता हुआ वर्मा लाइन को रवाना हुआ। जिसमे भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुहर्रम मुस्लिम समुदाय का विशेष पर्व बताया जाता है।