शाहनगर: अधूरे सड़क सुधार के कारण ट्रक-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक घायल
पन्ना–कटनी रोड पर शाहनगर थाना से करीब 4 किलोमीटर दूर केन नदी के पास रविवार सुबह ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। हादसे की वजह आमा मोड़ से केन नदी तक सड़क पर भरे गए गड्ढों का ठीक से समतलीकरण न होना बताया जा रहा है, जिससे वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं।