कटंगी से बोनकट्टा मुख्य सड़क मार्ग भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बोनकट्टा से सादाबोड़ी को जोड़ने वाले मार्ग के नजदीक एक अज्ञात पिक-अप वाहन ने बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटा जिससे बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आस-पास हुआ है। सड़क हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक युवक सड़क पर ही गिरा पड़ा रहा।