मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी 14 मार्च के प्रस्तावित कटनी दौरे और विजयराघवगढ़ में आयोजित कृषि महोत्सव से पहले जिले की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के विरुद्ध भ्रष्टाचार, अवैध उत्खनन और आदिवासियों की जमीन हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से उनके साथ मंच साझा न करने की अपील की है।