झालरापाटन: महिला ने भभूति समझकर खाया रेट किलर, झालरापाटन के कल मंडी गांव में हुई घटना, हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर
झालरापाटन के कल मंडी गांव में गुरुवार को एक महिला ने गलती से देवी-देवता की भभूति की जगह चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। इस लापरवाही के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई, महिला को सुबह करीब 10:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने महिला को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा है।