झालरापाटन: सिरपौई गांव में जमीन के विवाद में भतीजों ने चाचा के परिवार पर किया हमला, तीन लोग हुए घायल
झालावाड़ के सिरपुर गांव में गुरुवार सुबह जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा के परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में तीन जने घायल हो गए, तीनों को सुबह करीब 10:00 बजे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल लाया गया, जहां से तीनों को कोटा रैफर कर दिया गया। गांव के रहने वाले कन्हैयालाल पाटीदार का अपने भतीजे से एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था।