फुलवरिया: श्रीपुर थाना पुलिस ने लूट कांड में शामिल आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 5 साल पुराना है मामला
श्रीपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 वर्ष पुराने मामले में लूट कांड में शामिल आर्म्स एक्ट के फरार एक अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 5 वर्ष पुरानी मामले में लूट कांड एवं आर्म्स एक्ट के अप्राथमिक अभियुक्त लाच्छपुर निवासी हीरालाल राम बताया जा रहा है।