तुलसीपुर: मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मियों को किया ब्रीफ
मुख्यमंत्री, उ0प्र0 का प्रस्तावित जनपद आगमन / कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा बुधवार दोपहर 2:00 बजे सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी गण को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पार्किंग व्यवस्था, हेलीपैड स्थल एवं वीआईपी गेट आदि का निरीक्षण किया गया।