मुंगेर: कुल्हाड़िया पहाड़ी जंगल में एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़
Munger, Munger | Feb 13, 2026 मुंगेर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शामपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़िया पहाड़ी जंगल में एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मिनीगन फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया है। छापेमारी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि पांच अपराधी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से भारी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।