बरेली: महाशिवरात्रि पर बरेली शिवमय, मंदिरों में उमड़ी आस्था की अपार भीड़
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बरेली के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रात 12 बजे से ही भक्त जलाभिषेक के लिए कतारों में खड़े रहे। “बम बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़िए गंगाजल लेकर पहुंचे और ब्रह्ममुहूर्त में विधिपूर्वक रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।