सांगानेर: दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूरे विधि-विधान के साथ कन्या पूजन कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री ने कच्ची बस्ती की 101 कन्याओं का पूजन किया, उनके पैर धोए, तिलक लगाकर आरती की और उन्हें अपने हाथों से भोजन कराकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।दिया कुमारी ने कहा कि कन्या देवी का ही स्वरूप होती है।