नौगावां सादात: नौगांवा अमरोहा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बसंत विहार निवासी राजीव अपनी बाइक लेकर अमरोहा किसी काम से गया था। वहां से कम निपटने के बाद वह मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे अपनी बाइक लेकर धनोरा होता हुआ गजरौला आ रहा था। नौगांव अमरोहा रोड पर पहुंचा तो तेज गति के साथ आए किसी अज्ञात वाहन ने राजीव को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से राजीव बुरी तरह घायल हो गया।