पवई: पवई के किसानों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग रखी
Pawai, Panna | Aug 18, 2025 पवई। क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को दोपहर 2:00 बजे अपनी समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की। नगर एवं ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में किसान नगर स्थित महाराजा छत्रसाल स्टेडियम में एकत्रित हुए।