छतारी थाना क्षेत्र में गौकशी की घटना के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने छतारी थाना प्रभारी और पंडवाल चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई शनिवार देर रात्रि की गई यह कार्रवाई अलीगढ़- अनूपशहर नेशनल हाईवे 504 पर नारायणपुर नहर के पास हुई गौकशी की घटना के चलते की गई।