गोपालगंज: गोपालगंज में भीएम फील्ड में डिजनीलैंड मेले के विरोध में प्रदर्शन
गोपालगंज के भीएम फील्ड में डिजनीलैंड मेला लगाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित मुहल्लेवासियों ने अपनी नाराजगी जताई। स्थानीय निवासी जय हिंद प्रसाद और रंजय दुबे ने बताया कि प्रशासन हर साल यहां मेला लगवाता है। इससे आसपास के निवासियों, छात्रों और बुजुर्गों को परेशानी होती है।