मथुरा: गोवर्धन रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने छीनी मासूमों के सिर से पिता की छाया, विजयपाल की उपचार के दौरान हुई मौत
थाना गोवर्धन के गांव अडिंग के समीप सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों ने उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने जयपुर रैफर कर दिया आर्थिक तंगी से परेशान होकर परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया उपचार के दौरान विजयपाल की मौत हो गई दो बच्चों का पिता का साया सिर से उठ गया