कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में NH-28बी पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सातवीं कक्षा की छात्रा रेनू की मौत हो गई। स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही छात्रा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी है।