तालबेहट: पिपरा गांव के पास घाट किनारे तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, मौके पर मचा हड़कंप, ड्राइवर को आई मामूली चोटें, बड़ा हादसा टला
पिपरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर घाट किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया है,जिससे मौके पर ह्ड़कंप मच गया,बताया जा रहा कि वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने दौड़कर अपनी जान बचाई है, एक बड़ा हादसा होने से टल गया है, घटना की फोटो सामने आई और सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है, बताया जा रहा है सुजान सिंह का ट्रैक्टर है, जो की अनियंत्रित होकर पलट गया है।