करनाल: उम्मीदवार के खाते में जुड़ेगा थोक में भेजे गए एसएमएस का खर्च, सेक्टर-12 में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
Karnal, Karnal | Apr 9, 2024 उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव व करनाल विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार के दौरान उम्मीदवार द्वारा थोक में भेजे जाने वाले एसएमएस का खर्च भी संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, चुनाव के दौरान आपत्तिजनक एसएमएस भेजने वालों पर भी टीम की कड़ी नज़र रहेगी।