कांकेर: कलेक्टर का बच्चों के साथ कबड्डी खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
Kanker, Kanker | Dec 1, 2024 कांकेर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीर सागर का बच्चों के साथ कबड्डी खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मूर डोंगरी में पद्म श्री अजय मांडवी द्वारा आयोजित एक कदम गांव की ओर कार्यक्रम के शामिल होकर कलेक्टर द्वारा बच्चों के साथ कबड्डी खेला गया था। जिसकी काफी सराहना हो रही है।