अरवल: समाहरणालय सभा कक्ष मे DMद्वारा हिट एण्ड रन केस मे अपने स्वजन को खोने वाले कुल 5 लोगो को दो लाख रूपये का डमी चेक दिया गया
Arwal, Arwal | Mar 14, 2024 समाहरणालय सभा कक्ष में हिट एण्ड रन केस में अपने स्वजन को खोने वाले कुल 05 लोगों को दो-दो लाख रूपये का डमी चेक प्रदान किया गया। मनिषा देवी दूर्गन बिगहा, मनोरमा देवी बाजितपुर , चाँदनी कुमारी बेलाबिगहा अरवल, सोनफी कुमारी सतपुरा बारा कोरियम, कमख्या नारायण चौधरी ओझा बिगहा को दो-दो लाख रूपये का डमी चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं सिविल सर्जन के साथ अन्य उपस्थित रहें।