अरवल: जिला पदाधिकारी के द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में नगर परिषद अरवल के स्वच्छता कर्मियों को आयुष्मान कार्ड वितरण की गई।
Arwal, Arwal | Mar 14, 2024 समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत नगर परिषद अरवल के स्वच्छता कर्मियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। साथ ही स्वच्छता कर्मियों को सलाह दी गई कि अपने परिवार के बाकी सदस्यों का भी आयुष्मान कार्ड अतिशीघ्र बनवा लें। चूँकि स्वच्छता कर्मी सफाई का कार्य करते है और उनके बीमार पड़ने की आशंका ज्यादा रहती है, अतः आयुष्मान कार्ड बनवाकर वे स्वास्थ्य पर खर्च होने वाले आर्थिक बोझ से मुक्त रह सकते हैं। इस मौके पर स्वच्छता कर्मियों को पी पी ई किट भी मुहैया कराया गया है।