भरगामा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों को घंटों गैस गोदाम और एजेंसी के बाहर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।