रातू: रांची पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त एक महिला और पुरुष को किया गिरफ्तार
Ratu, Ranchi | Mar 17, 2024 राजधानी रांची में नशे के कारोबार का नेक्सस लगातार मजबूत होता जा रहा है और इस नेक्सस को तोड़ने के लिए पुलिस भी लगातार कवायद कर रही है इसी फेहरिस्त में रांची पुलिस ने नशे के काले कारोबार में लिप्त एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस छापेमारी में ब्राउन शुगर और गांजे की खेप भी बरामद हुई है।