रातू: रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Ratu, Ranchi | Mar 12, 2024 झारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। पटना, हावड़ा के बाद तीसरी वंदे भारत ट्रेन रांची-बनारस के रूप में शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।