रातू: हटिया रेलवे स्टेशन से अवैध शराब बिहार लेकर जा रहे तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Ratu, Ranchi | Mar 14, 2024 होली का त्यौहार नजदीक आते ही एक बार फिर अवैध शराब के छोटे बड़े तस्कर सक्रिय हो गए। बिहार में शराबबंदी है लेकिन तस्कर अलग-अलग तरीकों से वहां पर शराब बेचने की कवायत में लगे हैं ताकि बड़ा मुनाफा कमाया जा सके।इस बात का खुलासा तब हुआ जब हटिया रेलवे स्टेशन में आरपीएफ और फ्लाइंग टीम के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के जरिये तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।