बिसौली नगर में लगातार लग रहे जाम एवं व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस चौकी परिसर में रविवार को 2 बजे करीब एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाल बिसौली ने की। बैठक में बिसौली नगर के विभिन्न व्यापार मंडलों से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे।