मधेपुरा: मुरहो स्थित सेंट्रल बैंक में दिनदहाड़े ₹1.30 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग
मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरहो में गुरुवार को दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक की शाखा में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। तीन बदमाशों ने करीब 12:30 बजे बैंक में घुसकर करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। बैंक के ब्रांच मैनेजर शिव कुमार ने बताया कि तीनों अपराधी 20 से 25 वर्ष की उम्र के थे।