नानपारा: जुड़ा व पुजारीपुरवा के नदी घाटों पर महिलाओं ने नदी में खड़े होकर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, पुलिस रही मुस्तैद
कोतवाली नानपारा के जुड़ा परागी पुरवा के घाट पर शुक्रवार को सुबह 6 बजे सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा को भक्तिमय माहौल में मनाया गया। व्रती महिलाएं भोर में छठ माता का गीत गाते हुए अपने घर के नजदीक नदी घाटों पर पहुंची और विधि विधान से पूजन अर्चन की। भोर से ही बैठी महिलाओं को भगवान भास्कर का इंतजार रहा।