बारादरी थाना क्षेत्र के मोहन तालाब में दबंगों द्वारा एक किशोर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट की घटना में किशोर बुरी तरह घायल हो गया मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि छानबीन शुरू कर दी गई है।