परिहार: परिहार में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित चार घायल
सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के कोईरिया पिपरा धामी टोल में शुक्रवार को पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान भी कई लोग जख्मी है।