लोहरदगा रेलवे स्टेशन के समीप कोयल नदी पर बने रेलवे ब्रिज के क्षतिग्रस्त पिलरों की मरम्मत का कार्य रेलवे द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे ग्राउंड जीरो पर जाकर देखने पर पाया गया कि रेलवे के इंजीनियरों और कर्मियों की टीम पुल के पिलरों की मरम्मत में तेजी से जुटी हुई है।