समस्तीपुर: रोसरा बड़ी दुर्गा स्थान के पास हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर के पैर में लगी गोली इलाज के लिए लाया गया अस्पताल
जिले के रोसरा में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर के पैर में लगी गोली। बड़ी दुर्गा स्थान के रहने वाले योगेंद्र महतो के 13 वर्षीय पुत्र राजन कुमार अपने चाचा को खाना देने जा रहा था। मंदिर के पास कुछ युवक नाच गाने के साथ हर्ष फायरिंग कर रहे थे। अचानक एक गोली राजन कुमार के दाहिने पैर में आकर लग गई जिससे वह जख्मी हो गया परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल लाया है।