उमरिया के कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय आत्मा एवं मिलेट्स मिशन मेले में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी और महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। इस दौरान दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान, पशुधन बीमा, आचार्य विद्यासागर गो संवर्धन योजना सहित आधुनिक कृषि