फारबिसगंज: जीरा देवी शीतल शाह कॉलेज में विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए काउंसलिंग कैंप का आयोजन किया गया
जिला पदाधिकारी, अररिया, श्री अनिल कुमार के दिशा निर्देश में जीरा देवी शीतल शाह कॉलेज फारबिसगंज में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, अररिया, द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने हेतु काउंसलिंग कैम्प का आयोजन किया गया।इस शिविर में कॉलेज के नामांकित करीब 300 छात्राओं ने भाग लिया।