रायबरेली: पयागपुर में दिव्यांग की जमीन पर दबंग विपक्षियों द्वारा जबरन किया जा रहा कब्जा, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
गदागंज थानाक्षेत्र के,पयागपुर गांव के रहने वाले,पीड़ित दिव्यांग रामप्रसाद ने,सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,विपक्षियों में ज्योति सिंह व अन्य लोगों द्वारा जबरन घर के पीछे की,जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।जिसको लेकर थाने में शिकायत की गई,लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई हैं।पीड़ित ने एसपी से शिकायत कार्यवाही की मांग की है।