रायबरेली: राही के रहने वाले पीड़ित ने दबंगो से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार,थाने में नही हुई पीड़ित की सुनवाई
सोमवार को मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही के रहने वाले पीड़ित दीपांशु मौर्य ने घर के सामने रहने वाले चार दबंग पर आए दिन गाली गलौच करने का आरोप लगाया।पीड़ित पर आए दिन अवैध सामग्री को लाने ले जाने का बनाया जाता है दबाव।थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल से गुहार लगाई एसपी ने हर संभव कार्यवाही के दिए निर्देश।