रायबरेली: हरचंदपुर में बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने, हाई टेंशन लाइन का तार गिरने से कई बीघा फसल जलकर हुई खाक
हरचंदपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिसके परिणाम स्वरूप उठी चिंगारी से गेहूं की फसल जलने लगी। खेतों में काम कर रहे किसान, तथा आसपास के लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक अगल-बगल के कई किसानों की फसल जलकर खाक हो गई।