इंदौर: ज्वेलरी शॉप से कर्मचारियों ने चोरी किए 8 सोने के मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, तुकोगंज पुलिस जांच में जुटी
Indore, Indore | Oct 13, 2024 इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित पंजाब ज्वेलर्स के कर्मचारी द्वारा सोने के 8 मंगलसूत्र चोरी कर गायब होने की का मामला सामने आया है। जिसमें कंपनी द्वारा इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शोरूम का स्टॉक चेक करने पर 8 मंगलसूत्र काम मिले, जिसमे सीसीटीवी चेक करने पर कर्मचारी प्रदीप कटारा द्वारा उसे अपनी जेब रखना पाया गया। जो अब ड्यूटी पर से गायब है।