सोहागपुर: हरदी गांव में तालाब में डूबने से दूसरी कक्षा के छात्र की मौत, पुलिस मौके पर, मर्ग कायम
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदी गांव में तालाब में डूबने से दूसरी कक्षा के छात्र की मौत हो गई है,पुलिस ने मंगलवार को लगभग 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि दूसरी कक्षा का छात्र तालाब के पास खेल रहा था तभी अचानक तालाब में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई है,मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है,और जांच कर रही है।