बरेली: बरेली में तैनात सेना जवान साइबर ठगी का शिकार, ठगों ने खाते से उड़ाए ₹60 हजार
बरेली में आर्मी सर्विस कोर सप्लाई यूनिट में तैनात एक जवान साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात ठगों ने उसके एसबीआई योनो अकाउंट से तीन बार में कुल 60 हजार रुपये पार कर दिए। जवान को जब खाते से निकासी की जानकारी हुई तो उसने तुरंत साइबर अपराध टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कराई।