घोसी: उबेर गांव की एक महिला ने जमीन विवाद में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई, घोसी थाने में दिया आवेदन
उबेर गांव की एक महिला ने जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में घोसी थाने में आवेदन दिया है। इस संदर्भ में जख्मी महिला ने बताया कि गांव के ही आठ की संख्या में लोग उनके घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे और जब उनके द्वारा विरोध किया गया तो मारपीट कर दिया।