घोसी: ठाकुर स्थान गांव से घोसी पुलिस ने एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया
स्थानीय थाना क्षेत्र के ठाकुर स्थान गांव से घोसी पुलिस ने एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष ददन प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ठाकुर स्थान गांव से रवि शंकर उर्फ रवि रंजन को गिरफ्तार किया। जिसके ऊपर न्यायालय से कुर्की वारंट निर्गत था गिरफ्तार वारंटी को सोमवार को जेल भेज दिया गया है।