बिसौली नगर में लगातार लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को 3 बजे करीब बिसौली कोतवाली पुलिस ने सख्त कदम उठाया। कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने नगर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया।इस दौरान कोतवाल ने दुकानदारों को समझाते हुए फुटपाथ पर रखा गया सामान हटवाया।