शामली: रायपुर गांव में कुण्डल लूटने के लिए 2 लोगों ने वृद्ध महिला की हत्या की, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Mar 23, 2026 सोमवार की शाम 5 बजे पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एएसपी शामली सुमित शुक्ला ने सुबह के समय बाबरी थाना क्षेत्र में प्रकाश में आई 90 वर्षीय वृद्ध महिला रामप्यारी की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गांव के ही सुमित नाम के युवक ने अपने साथी बहेडी मुजफ्फरनगर निवासी आदित्य के साथ मिलकर सोने के कुण्डल लूटने के लिए वृद्ध महिला की हत्या की थी।