कौशाम्बी। सरायअकिल थाना क्षेत्र के इमली गांव में खेत में गिरी पड़ी हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से दो दिन पूर्व एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत विभाग के एसडीओ और जूनियर इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार की देर रात ग्यारह बजे दर्ज हुआ।मुकदमा पुलिस जांच में जुटी!